Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशदिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

दिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

दिल्ली के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक में ‘युगे युगीन भारत’ संग्रहालय बनाया जाएगा। केंद्रीय कैबिनेट ने 3,230 करोड़ रुपए की इस परियोजना को मंजूरी दी है। एक लाख वर्ग मीटर से अधिक प्रदर्शनी क्षेत्र वाले इस म्यूजियम की पहली गैलरी 2027 में खुलने की उम्मीद है।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
12 Nov 2026
शेयर करें:
दिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

दिल्ली में बनेगा मेगा म्यूजियम

Yuge Yugeen Bharat Museum: भारत की ऐतिहासिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में दिल्ली में एक बड़ी सांस्कृतिक परियोजना शुरू होने जा रही है। राजधानी के नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को मिलाकर ‘युगे युगीन भारत’ राष्ट्रीय संग्रहालय विकसित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस महत्वाकांक्षी योजना को हरी झंडी दे दी है। करीब 3,230 करोड़ रुपए की लागत वाले इस प्रोजेक्ट में देश के हजारों साल पुराने इतिहास, सभ्यताओं, कला और परंपराओं को आधुनिक तकनीक के साथ प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय का निर्माण 2030-31 तक पूरा करने का लक्ष्य है।

ऐतिहासिक इमारतों में बनेगा भारत की विरासत का केंद्र

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि संग्रहालय के लिए नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की इमारतों का इस्तेमाल किया जाएगा। परियोजना करीब 1,78,509 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित होगी। इसमें एक लाख वर्ग मीटर से ज्यादा जगह प्रदर्शनी के लिए रखी जाएगी। यहां भारत के अलग-अलग ऐतिहासिक कालखंडों, प्राचीन सभ्यताओं, सांस्कृतिक परंपराओं, कला और विरासत से जुड़ी चीजों को प्रदर्शित किया जाएगा। संग्रहालय को इस तरह तैयार करने की योजना है कि दर्शक देश के अतीत को केवल देख ही नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक के जरिए उसे बेहतर ढंग से समझ भी सकें।

लूव्र और ब्रिटिश म्यूजियम को मिलेगी आकार के मामले में चुनौती

बता दें, ‘युगे युगीन भारत’ संग्रहालय का सबसे खास पहलू इसका प्रस्तावित प्रदर्शनी क्षेत्र है। यहां एक लाख वर्ग मीटर से अधिक जगह पर ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सामग्री प्रदर्शित की जाएगी। फ्रांस के प्रसिद्ध लूव्र संग्रहालय का प्रदर्शनी क्षेत्र करीब 73 हजार वर्ग मीटर है। ब्रिटिश म्यूजियम में यह लगभग 70 हजार वर्ग मीटर और रूस के हर्मिटेज संग्रहालय में करीब 66,800 वर्ग मीटर है। प्रस्तावित आकार के आधार पर दिल्ली का यह संग्रहालय इन संस्थानों से आगे निकल सकता है।

हर दिन 30 हजार लोगों के आने की होगी क्षमता

योजना के मुताबिक, संग्रहालय में बड़ी संख्या में पर्यटकों और दर्शकों के पहुंचने को ध्यान में रखकर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यहां प्रतिदिन करीब 30 हजार लोगों के आने की व्यवस्था होगी। आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए मेट्रो कनेक्टिविटी भी उपलब्ध रहेगी। संग्रहालय के प्रवेश द्वार रकाबगंज गुरुद्वारा और कर्तव्य पथ की तरफ प्रस्तावित हैं। इसके निर्माण में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक की ऐतिहासिक वास्तुकला और मूल पहचान को सुरक्षित रखने पर भी जोर दिया जाएगा।

2027 में दर्शकों के लिए खुल सकती है पहली गैलरी

इस परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। योजना के तहत नॉर्थ ब्लॉक में पहली गैलरी वर्ष 2027 में आम लोगों के लिए खोले जाने की संभावना है। इसे ‘अडॉर्नमेंट’ थीम पर तैयार किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 मई 2023 को इस संग्रहालय की परिकल्पना सामने रखी थी। इसके बाद संस्कृति मंत्रालय ने इसकी विस्तृत योजना तैयार की। अब कैबिनेट की मंजूरी के बाद परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है।

टिकट, फूड कोर्ट और गाइडेड टूर से जुटाई जाएगी आय

वहीं, संग्रहालय के संचालन और रखरखाव के लिए आय के अलग-अलग स्रोत विकसित करने की योजना है। टिकट बिक्री के साथ फूड कोर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम, परिसर के किराये और गाइडेड टूर जैसी सुविधाओं से राजस्व जुटाया जाएगा। इसे राष्ट्रीय स्तर के सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे स्कूली विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, इतिहास में रुचि रखने वाले लोगों और विदेशी पर्यटकों को भारतीय सभ्यता और विरासत को समझने का एक बड़ा मंच मिलेगा। हालांकि, संग्रहालय में प्रवेश के लिए टिकट की कीमत अभी निर्धारित नहीं की गई है।

संबंधित खबरें

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

11 Nov 2026
एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

10 Nov 2026
UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

6 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

पन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

पन्ना में मवेशी को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत, एक ही परिवार के 6 सदस्य हुए घायल; जानिए क्या है पूरा मामला?

12 नवंबर 2026
दिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

दिल्ली में बनेगा ‘युगे युगीन भारत’ म्यूजियम, 2027 में खुलेगी पहली गैलरी; जानें क्या होंगी खासियतें

12 नवंबर 2026
दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

12 नवंबर 2026
शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

12 नवंबर 2026
न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

12 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।