Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशएक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

सोनिया गांधी की नई किताब में उनके जीवन के कई अनछुए पहलू सामने आए हैं। 2004 में प्रधानमंत्री पद को लेकर हुई उथल-पुथल, राहुल-प्रियंका की प्रतिक्रिया, राजीव गांधी से जुड़ी यादें और कांग्रेस की राजनीति के कई अहम पड़ाव इस संस्मरण का हिस्सा हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
10 Nov 2026
शेयर करें:
एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

नेता सोनिया गांधी

Sonia Gandhi Book Launch: सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ के सामने आने के बाद उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे पहलू चर्चा में हैं, जो अब तक सार्वजनिक रूप से विस्तार से सामने नहीं आए थे। इस संस्मरण में उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन, राजीव गांधी के साथ रिश्तों, राजनीतिक सफर और कांग्रेस की जिम्मेदारियों से जुड़े अनुभवों को साझा किया है। किताब का सबसे दिलचस्प हिस्सा 2004 का है, जब यूपीए की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद को लेकर उनके सामने असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी।

सात हिस्सों में बयां की अपनी जिंदगी की कहानी

इस किताब को सात अध्यायों में बांटा गया है। इनमें सोनिया गांधी ने अपने जीवन के अलग-अलग पड़ावों को याद किया है। शुरुआती दिनों के प्यार और रिश्तों से लेकर कांग्रेस पार्टी की कमान संभालने तक का सफर इसमें शामिल है।

527 पेज की किताब में 7 चैप्टर

1.       पहला- लव एंड कोर्टशिप (प्रेम और प्रणय)

2.       दूसरा: फाइंडिंग माई वे (अपना मार्ग खोजना)

3.       तीसरा: ट्रिअंफ्स एंड डिफीट (विजय और पराजय)

4.       चौथा: राजीव एस प्राइम मिनिस्टर (प्रधाानमंत्री के रूप में राजीव)

5.       पांचवां: डिनाउंस एंड आफटरमेथ (परिणति और उसके बाद)

6.       छठवां: लीडिंग द कांग्रेस पार्टी (कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व)

7.       सातवां: ट्वेंटी इयर्स ऑन (बीस साल बाद)

इन अध्यायों के माध्यम से पाठकों को सोनिया गांधी के निजी अनुभवों के साथ देश की राजनीति में आए बदलावों की झलक भी मिलती है।

2004 में प्रधानमंत्री पद को लेकर क्या हुआ था?

लोकसभा चुनाव में यूपीए को जीत मिलने के बाद कांग्रेस के सामने सरकार बनाने की चुनौती थी। उस समय गठबंधन के कई सहयोगी चाहते थे कि सोनिया गांधी प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालें।

सोनिया ने अपने संस्मरण में बताया है कि कई नेता इस मुद्दे पर उनसे मिलने पहुंचे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने लगातार सोनिया को पद स्वीकार करने के लिए राजी करने की कोशिश की। करीब एक घंटे तक चली इस चर्चा में दबाव इतना बढ़ गया कि सोनिया के मुंह से अनायास 'ठीक है' निकल गया। उनकी इस प्रतिक्रिया को नेताओं ने अंतिम सहमति मान लिया और बधाई देना शुरू कर दिया।

प्रियंका ने राहुल को बताई पूरी बात

सोनिया गांधी ने उस बैठक से जुड़ा एक पारिवारिक प्रसंग भी किताब में लिखा है। उनके मुताबिक, प्रियंका गांधी उस समय खिड़की के पास थीं। उन्होंने अपनी मां के साथ हो रही बातचीत को देखा और समझा कि उन पर प्रधानमंत्री बनने के लिए दबाव डाला जा रहा है।

इसके बाद प्रियंका भावुक होकर राहुल गांधी के पास पहुंचीं और उन्हें पूरी स्थिति बताई। दोनों भाई-बहन अपनी मां से मिलने पहुंचे। राहुल ने सोनिया से उनके जवाब के बारे में पूछा। सोनिया ने बताया कि वह इस पद को लेने के लिए तैयार नहीं थीं और परिस्थितियों के चलते उनके मुंह से हामी निकल गई थी।

विदेशी मूल का मुद्दा भी बना चिंता की वजह

सोनिया गांधी ने बताया कि प्रधानमंत्री पद को लेकर अंतिम निर्णय लेना उनके लिए आसान नहीं था। चुनाव जीतने के बाद पार्टी और गठबंधन की उनसे बड़ी उम्मीदें थीं। वहीं, उन्हें इस बात की भी आशंका थी कि उनके विदेशी मूल को लेकर एक बार फिर राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है।

उस रात उन्होंने लंबे समय तक अपने फैसले पर विचार किया। राजीव गांधी की यादों के बीच उन्होंने तय किया कि वह प्रधानमंत्री पद स्वीकार नहीं करेंगी। सुबह राहुल को अपने निर्णय की जानकारी दी और उन्होंने भी इसका समर्थन किया।

इस तरह मनमोहन सिंह के नाम पर बनी सहमति

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री बनने से इनकार कर दिया। उन्होंने साफ किया कि उनका मकसद सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि देश के हितों और कांग्रेस की विचारधारा के लिए काम करना है।

इसके बाद उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री पद के लिए आगे किया। उनके इस प्रस्ताव के बाद 2004 में नई सरकार के नेतृत्व को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई।

राजीव गांधी से जुड़ी यादों को भी मिली जगह

किताब में सिर्फ राजनीतिक घटनाओं का जिक्र नहीं है। सोनिया गांधी ने राजीव गांधी के साथ अपनी पहली मुलाकात, प्रेम और विवाह के शुरुआती दिनों तथा परिवार के साथ बिताए पलों को भी शामिल किया है।

इसके अलावा परिवार पर आई कठिन परिस्थितियों और निजी जीवन में हुए बदलावों को भी अपने नजरिए से बयान किया है।

राहुल, प्रियंका और पोते-पोतियों को समर्पित है किताब

सोनिया गांधी ने अपनी इस रचना को राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और पोते-पोतियों रैहान व मिराया के नाम समर्पित किया है। किताब में ऋग्वेद की एक ऋचा भी शामिल है, जो एकता, सामूहिक सोच और मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

सोनिया गांधी का कहना है कि उन्होंने लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से दूर रखा। अब इस किताब के माध्यम से वह अपने अनुभवों को खुद बयां करना चाहती हैं। उनके लिए यह केवल राजनीतिक घटनाओं का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि रिश्तों, यादों और भारत में बिताए लंबे जीवन की कहानी है।

संबंधित खबरें

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

11 Nov 2026
UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

6 Nov 2026
चांदनी चौक में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत; 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

चांदनी चौक में भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, 2 की मौत; 15 लोगों के फंसे होने की आशंका

5 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।