Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमविदेशन्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन स्थित फ्लैटबुश इलाके में 96 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। करीब 250 बचावकर्मी मलबे में फंसे लोगों की तलाश कर रहे हैं। खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से अभियान चलाया जा रहा है।

Bundelikhabre Team
By Bundelikhabre Team
12 Nov 2026
शेयर करें:
न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

न्यूयॉर्क में इमारत ढही

New York Building Collapse: अमेरिका के न्यूयॉर्क में बुधवार को एक पुरानी इमारत के अचानक जमींदोज होने से हड़कंप मच गया। ब्रुकलिन के फ्लैटबुश इलाके में हुई इस घटना में दो लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने बड़े पैमाने पर राहत अभियान शुरू किया है। करीब 250 बचावकर्मी मलबे में दबे लोगों का पता लगाने में जुटे हैं। इस दौरान एक गर्भवती महिला और बच्चे को सुरक्षित निकालने में कामयाबी मिली है। घायलों में चार की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि छह लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

निर्माण स्थल के पास अचानक ढही पुरानी इमारत

जानकारी के अनुसार, हादसे की जगह के पास निर्माण कार्य चल रहा था। यहां पहले एक मंजिला ढांचे को हटाया गया था और इसके बाद जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान पास में खड़ी लगभग 96 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत अचानक नीचे आ गिरी। उसका मलबा निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में फैल गया। फिलहाल अधिकारी घटना के पीछे की वजहों का पता लगाने में जुटे हैं।

मलबे में जिंदगी तलाश रहे बचावकर्मी

बता दें, हादसे के बाद दमकल विभाग और आपातकालीन सेवाओं की टीमों ने तत्काल मोर्चा संभाल लिया। मलबे के भीतर किसी के फंसे होने की आशंका को देखते हुए खोजी कुत्तों और ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कार्रवाई के दौरान शाम करीब 6:30 बजे एक व्यक्ति गड्ढे में जीवित मिला। बचाव दल ने उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। दमकल विभाग की प्रमुख लिलियन बोनसिग्नोर ने बताया कि हादसे के आसपास मौजूद एक अन्य इमारत पर भी खतरा हो सकता है। इसी वजह से राहतकर्मी अतिरिक्त सावधानी बरत रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, मलबे की पूरी जांच करने में कई दिन लग सकते हैं।

आसपास के भवनों का भी किया जा रहा निरीक्षण

वहीं, इमारत ढहने के बाद न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट ने आसपास की संरचनाओं की सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। हादसे की चपेट में आने से पड़ोस की एक इमारत की दीवार को भी भारी नुकसान पहुंचा है। अधिकारी यह सुनिश्चित करने में लगे हैं कि आसपास के भवनों में रहना सुरक्षित है या नहीं। प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रशासन ने सहायता केंद्र भी स्थापित किया है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और अधिकारी मलबे में फंसे संभावित लोगों की तलाश कर रहें हैं।

संबंधित खबरें

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 Nov 2026
बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- 'मुझे फांसी दे दो', जानिए क्यों कही ये बात?

बांग्लादेश में खसरे का प्रकोप, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा बयान- 'मुझे फांसी दे दो', जानिए क्यों कही ये बात?

10 Nov 2026
ईरान ने अमेरिका के सामने रखा 7 शर्तों वाला प्रस्ताव, कहा- पहले मांगें मानो, फिर होगी परमाणु वार्ता

ईरान ने अमेरिका के सामने रखा 7 शर्तों वाला प्रस्ताव, कहा- पहले मांगें मानो, फिर होगी परमाणु वार्ता

6 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

दमोह के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी उखाड़कर ले गया नकाबपोश; CCTV में कैद हुई वारदात

12 नवंबर 2026
शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

शादी के चार महीने बाद घर से नकदी-गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

12 नवंबर 2026
न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

न्यूयॉर्क में अचानक ढही 96 साल पुरानी बिल्डिंग, 2 की मौत; मलबे में अब भी तलाश जारी

12 नवंबर 2026
MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।