
कॉमनवेल्थ गेम्स के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने दो और पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। लवप्रीत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर और सीमा ने डिस्कस थ्रो में ब्रॉन्ज जीतते हुए भारत की कुल पदक संख्या 17 पहुंचा दी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को जंतर-मंतर पर हो रहे प्रदर्शनों से दूर रहने की सलाह दी है। इससे पहले IIT रुड़की और दिल्ली विश्वविद्यालय भी इसी तरह की एडवाइजरी जारी कर चुके हैं।

NEET-UG पेपर लीक विवाद पर केंद्र सरकार ने प्रदर्शनकारी छात्र संगठन और विपक्ष से बातचीत की अपील की है। हालांकि छात्र संगठन और विपक्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर कायम हैं।

राजस्थान सरकार ने पुलिस की कम्युनिटी लायजनिंग ग्रुप (CLG) से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब राजनीतिक दलों के सदस्य भी CLG का हिस्सा बन सकेंगे। सरकार के इस फैसले को लेकर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं।