BookMyShow पर ‘रामायण’ की सुनामी! एक घंटे में 1.40 लाख टिकटों की बुकिंग, धुरंधर 2 और पुष्पा 2 का रिकॉर्ड टूटा
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ टिकट बिक्री के मामले में लगातार नए आंकड़े छू रही है। BookMyShow पर एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकट बिके है। इस प्रदर्शन के साथ फिल्म ने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के टिकट बुकिंग रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

‘रामायण ने ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ का तोड़ा रिकॉर्ड
Ramayana Movie Record: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म की ऑनलाइन टिकट बुकिंग के आंकड़ों ने मनोरंजन जगत का ध्यान खींचा है। BookMyShow पर एक घंटे के भीतर फिल्म के 1.40 लाख से अधिक टिकट बिके। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने टिकट बिक्री के मामले में पहले से मौजूद रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
एक घंटे की बुकिंग ने बदल दिया रिकॉर्ड का आंकड़ा
BookMyShow पर सबसे तेज टिकट बिक्री का रिकॉर्ड अब तक ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के आंकड़ों के कारण चर्चा में था। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने एक घंटे में लगभग 1.09 लाख टिकटों की बिक्री दर्ज की थी। वहीं ‘पुष्पा 2’ के लिए यह आंकड़ा करीब 1.08 लाख बताया गया था। अब ‘रामायण’ की एक घंटे में 1.40 लाख से ज्यादा टिकटों की बुकिंग ने दोनों फिल्मों को पीछें छोड़ दिया है। खास बात यह है कि यह उछाल दिवाली के बाद सोमवार को देखने को मिला।
रणबीर कपूर के किरदार को लेकर दर्शकों में उत्सुकता
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। भारतीय पौराणिक कथा पर आधारित इस सिनेमाई प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर तैयार किया गया है। इसके कलाकारों और भव्य निर्माण को लेकर फिल्म की घोषणा के समय से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
पांचवें दिन की कमाई ने भी खींचा ध्यान
फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर भी कई बड़े आंकड़े सामने आए हैं। पांचवें दिन फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का नेट कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म की घरेलू कमाई 300 करोड़ रुपये और दुनियाभर की कमाई 600 करोड़ रुपये के आंकड़े तक पहुंच गई है।
छुट्टियों का मिला फायदा
दिवाली के बाद छुट्टियों का माहौल भी फिल्म की टिकट बिक्री में बढ़ोतरी की एक वजह माना जा रहा है। आमतौर पर सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या प्रभावित होती है, लेकिन इस बार फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग ने अलग तस्वीर पेश की।







