Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशविपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

विपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

CJP ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन दिया है। गठबंधन में शामिल होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ले रही है। राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से मार्च में भाग लेने की अपील की।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
29 Oct 2026
शेयर करें:
विपक्षी एकता की नई तस्वीर!  CJP ने दिल्ली रैली को दिया समर्थन, राहुल गांधी ने छात्रों से की खास अपील

CJP का INDIA ब्लॉक को समर्थन

Delhi March News: दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाले विपक्षी मार्च से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA ब्लॉक की रैली को समर्थन देने का ऐलान किया है। हालांकि, गठबंधन में औपचारिक रूप से शामिल होने पर पार्टी ने अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है। CJP नेता आशुतोष रांका ने कहा कि पार्टी के समर्थक इस कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। गठबंधन से जुड़ने के मुद्दे पर कार्यकर्ताओं की राय जुटाई जा रही है।

राहुल गांधी ने छात्र संगठनों से क्या कहा?

बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो संदेश जारी कर छात्र संगठनों से 1 नवंबर के दिल्ली मार्च में शामिल होने की अपील की। उन्होंने इस कार्यक्रम को किसी एक राजनीतिक दल का आयोजन भर न मानते हुए संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जुड़े सवालों को उठाने का मंच बताया।

राहुल गांधी ने मार्च में भाग लेने के इच्छुक लोगों से बिना डर के आगे आने का आग्रह भी किया। विपक्षी दल इस आयोजन के जरिए मतदाता सूची से नाम हटाए जाने और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं।

खड़गे के आवास पर विपक्षी नेताओं की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, रैली की तैयारियों और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर INDIA ब्लॉक के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रियंका गांधी समेत गठबंधन के अन्य नेताओं ने भाग लिया। चर्चा का केंद्र प्रस्तावित कार्यक्रम और विपक्ष की आगामी राजनीतिक रणनीति रही।

मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर भी विरोध

विपक्षी गठबंधन ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर भी विरोध कार्यक्रम की घोषणा की है। यह रैली 10 राजाजी मार्ग पर दोपहर 3:30 बजे आयोजित की गई है। विपक्षी दल मतदाता सूची के पुनरीक्षण और वोटरों के नाम हटाए जाने के आरोपों पर जवाबदेही की मांग कर रहे हैं।

CJP का रैली को समर्थन देना विपक्षी एकजुटता के लिहाज से अहम घटनाक्रम है। हालांकि, केवल रैली का समर्थन करना INDIA ब्लॉक में औपचारिक तौर पर शामिल होने की पुष्टि नहीं करता।

संबंधित खबरें

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

11 Nov 2026
एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

10 Nov 2026
UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

6 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।