Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशCISF जवानों को मिलेगी नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, डिजिटल डिजाइन और नए रंगों से बदलेगा लुक; जानिए क्या है इसकी खासियत?

CISF जवानों को मिलेगी नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, डिजिटल डिजाइन और नए रंगों से बदलेगा लुक; जानिए क्या है इसकी खासियत?

CISF करीब 20 साल बाद अपनी कॉम्बैट यूनिफॉर्म का डिजाइन बदल रहा है। नई ड्रेस में डिजिटल पिक्सेल पैटर्न, चार-पांच रंगों का संयोजन और सूती कपड़ा होगा। दिवाली से इसका इस्तेमाल शुरू करने और अगले साल 26 जनवरी तक दो लाख से ज्यादा जवानों व अधिकारियों को नई वर्दी देने की तैयारी है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
3 Nov 2026
शेयर करें:
CISF जवानों को मिलेगी नई कॉम्बैट यूनिफॉर्म, डिजिटल डिजाइन और नए रंगों से बदलेगा लुक; जानिए क्या है इसकी खासियत?

CISF की नई वर्दी का लुक

CISF Uniform Update: देश के अहम प्रतिष्ठानों की सुरक्षा संभालने वाले केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान जल्द ही बदले हुए पहनावे में नजर आएंगे। करीब 20 साल बाद बल की कॉम्बैट यूनिफॉर्म को नया डिजाइन दिया गया है। नई ड्रेस में डिजिटल पिक्सेल पैटर्न के साथ कई रंगों का मेल देखने को मिलेगा। इसे दिवाली से चरणबद्ध तरीके से इस्तेमाल में लाने की तैयारी है। अगले साल 26 जनवरी तक फील्ड और ऑपरेशनल ड्यूटी करने वाले दो लाख से अधिक जवानों और अधिकारियों को नई वर्दी उपलब्ध कराई जाएगी।

पुरानी वर्दी की जगह लेगी नई यूनिफॉर्म

बता दें, CISF की मौजूदा कॉम्बैट ड्रेस करीब दो दशक से इस्तेमाल की जा रही है। अब बदलती जरूरतों और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इसमें बदलाव किया गया है। गृह मंत्रालय की मंजूरी के बाद नई यूनिफॉर्म की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इससे पहले CRPF और BSF भी अपनी कॉम्बैट ड्रेस में बदलाव कर चुके हैं। अब CISF के जवानों के लिए भी नया डिजाइन तैयार किया गया है। फिलहाल कुछ कर्मियों ने इसे पहनना शुरू कर दिया है, जबकि बड़े स्तर पर इसकी उपलब्धता दिवाली के बाद बढ़ाई जाएगी।

छोटे पिक्सेल डिजाइन से मिलेगी नई पहचान

सूत्रों के मुताबिक, नई वर्दी की सबसे खास बात इसका डिजिटल पैटर्न है। पहले की तरह बड़े धब्बों वाले डिजाइन के बजाय इसमें छोटे-छोटे पिक्सेल जैसे आकार रखे गए हैं। रंगों में ऑलिव ग्रीन, खाकी ग्रीन, ब्राउन और हल्के काले शेड समेत चार से पांच रंग शामिल होंगे। इस पैटर्न को अलग-अलग जगहों और परिस्थितियों में बेहतर अनुकूलता को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन सामान्य प्रिंट से अलग है और इसकी नकल करना भी आसान नहीं होगा।

कपड़े से लेकर कैप तक में बदलाव

नई यूनिफॉर्म में मुख्य रूप से सूती कपड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसका उद्देश्य लंबे समय तक ड्यूटी करने वाले जवानों को आराम देना है। कपड़े की बनावट ऐसी रखी गई है कि पसीना जल्दी सूख सके और फील्ड में काम करते समय परेशानी कम हो। नई ड्रेस के साथ बेसबॉल स्टाइल की कैप भी दी जाएगी। इसके सामने CISF का लोगो होगा, जिससे जवानों की पहचान स्पष्ट रहेगी।

26 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य

वहीं, नई यूनिफॉर्म सभी कर्मियों को एक साथ देने के बजाय चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। दिवाली से इसकी शुरुआत होगी और अगले साल 26 जनवरी तक फील्ड तथा ऑपरेशनल ड्यूटी में तैनात दो लाख से अधिक जवानों और अधिकारियों तक इसे पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस बदलाव के बाद CISF की कॉम्बैट ड्रेस का रंग-रूप पूरी तरह नया होगा। डिजाइन में जवानों की सुविधा और ड्यूटी से जुड़ी जरूरतों को प्रमुखता दी गई है।

संबंधित खबरें

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

11 Nov 2026
एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

10 Nov 2026
UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

6 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।