Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होमदेशअग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! अब 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, बेहतर प्रदर्शन पर नियमित नौकरी का मौका

अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! अब 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, बेहतर प्रदर्शन पर नियमित नौकरी का मौका

अग्निवीरों को चार साल के बजाय छह साल तक सेवा का मौका देने की योजना का ऐलान किया गया है। CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के मुताबिक, चार साल पूरे करने वाले 75% अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त समय मिल सकता है। बेहतर प्रदर्शन करने वालों को नियमित सेवा का अवसर मिलेगा।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
4 Nov 2026
शेयर करें:
अग्निवीरों के लिए बड़ी राहत! अब 6 साल तक कर सकेंगे देश की सेवा, बेहतर प्रदर्शन पर नियमित नौकरी का मौका

अग्निवीरों को अब 4 की जगह 6 साल सेवा का मौका

Agniveer Service Extension Update: अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती हुए युवाओं के लिए सेवा अवधि बढ़ाने का ऐलान किया गया है। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि के मुताबिक, अग्निवीरों को अब चार साल के बजाय छह साल तक सेवा करने का अवसर मिल सकता है। इसके लिए चार साल का शुरुआती कार्यकाल पूरा करने वाले अग्निवीरों में से 75% को दो साल का अतिरिक्त समय देने की योजना बताई गई है। इस दौरान उनका प्रदर्शन और सेवा रिकॉर्ड अहम होगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए नियमित सेवा में शामिल होने का रास्ता भी खुल सकता है।

अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त सेवा विस्तार

CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने कहा कि चार साल की सेवा पूरी करने वाले 75% अग्निवीरों को दो साल और काम करने का मौका देने की योजना है। इस तरह उनका कुल सेवा कार्यकाल छह साल हो सकता है।

अतिरिक्त समय के दौरान अग्निवीरों को वेतन और भत्ते भी दिए जाएंगे। हालांकि, यह सेवा विस्तार उनकी सहमति और तय प्रक्रिया के आधार पर होगा। छह साल पूरे होने के बाद सेना में आगे बने रहने की इच्छा रखने वाले युवाओं को निर्धारित चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

अच्छा प्रदर्शन करने वालों को नियमित नौकरी का अवसर

साथ ही CDS जनरल ने घोषणा करते हुए बताया कि सेवा के दौरान बेहतर प्रदर्शन करने वाले अग्निवीरों को सशस्त्र बलों में नियमित सेवा का मौका मिल सकता है। चयन के समय उनके काम, सेवा रिकॉर्ड और सेना की जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा।

मौजूदा अग्निपथ योजना में चार साल पूरे करने के बाद हर बैच के अधिकतम 25% अग्निवीरों को नियमित कैडर में शामिल करने का प्रावधान है। इसके लिए प्रदर्शन और सशस्त्र बलों की जरूरत के आधार पर चयन किया जाता है।

तीनों सेनाओं में करीब 3.18 लाख अग्निवीर

बता दें, देश की थल सेना, वायुसेना और नौसेना में करीब 3.18 लाख अग्निवीर सेवा दे रहे हैं। नई व्यवस्था लागू होने पर पात्र युवाओं को सैन्य सेवा में दो साल अतिरिक्त काम करने का अवसर मिल सकता है।

दिसंबर तक पहले बैच का कार्यकाल होना था पूरा

हालांकि, पहले बैच के करीब 18,300 अग्निवीरों का चार साल का कार्यकाल 31 दिसंबर तक पूरा होने वाला था। यह संख्या शुरुआती बैच में भर्ती हुए लगभग 24,400 युवाओं का करीब 75% है। नवंबर के मध्य से इन अग्निवीरों को चरणबद्ध तरीके से सेवा से मुक्त किया जाना था। अब घोषित योजना के तहत पात्र अग्निवीरों को दो साल का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

वायुसेना ने 712 अग्निवीरों को नियमित सेवा में रखा

इससे पहले भारतीय वायुसेना ने अपने पहले अग्निवीर वायु बैच के 2,850 रिक्रूट्स में से 712 को नियमित सेवा में बनाए रखने का फैसला किया था। इन युवाओं का चयन तय प्रक्रिया के तहत किया गया।

संबंधित खबरें

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

असम में ट्रेन हादसे से मची अफरा-तफरी, इंजन सहित 5 कोच पटरी से उतरे; सामने आया लोको पायलट का VIDEO

11 Nov 2026
एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

एक 'हां' से बदलने वाला था देश का सियासी इतिहास! सोनिया गांधी ने किताब में खोले 2004 के कई अनसुने राज

10 Nov 2026
UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

UNESCO में भारत के 3 ऐतिहासिक ग्रंथों को मिली जगह, जानिए राजतरंगिणी, महाभारत और अर्थशास्त्र की अहमियत

6 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।