
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा कि 16 अक्टूबर को CJP की ओर से आयोजित सेंट्रल पार्क प्रदर्शन से उनका कोई संबंध नहीं था। उन्होंने दिल्ली पुलिस के पीस बॉन्ड नोटिस को चुनौती दी है। उनके वकील ने हिरासत और नोटिस जारी करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह पीएम नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे। बेंगलुरु में कर्नाटक के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और कारोबारी प्रतिनिधियों से चर्चा होगी। व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा सहयोग पर जोर रहेगा।
दिल्ली हाईकोर्ट ने दुष्कर्म पीड़ित 16 वर्षीय नाबालिग को 31 सप्ताह की गर्भावस्था समाप्त करने की अनुमति दी। कोर्ट ने भ्रूण के टिश्यू DNA जांच के लिए सुरक्षित रखने, जीवित जन्म की स्थिति में बच्चे को इलाज देने, खर्च राज्य सरकार द्वारा उठाने और पीड़िता की पहचान गोपनीय रखने के निर्देश दिए।
ग्रेटर नोएडा के नंगला श्रीपदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य घर में मृत मिले। मृतकों में पति-पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं। परिवार ने रात में नूडल्स खाए थे। पुलिस फूड पॉइजनिंग समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में डिनोटिफाई किए जाने पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से सवाल किए हैं। उन्होंने प्रदर्शन के दौरान 280 पुलिस अधिकारियों के साथ कथित मारपीट का आरोप उठाते हुए पूछा कि राहुल गांधी ने इसकी निंदा क्यों नहीं की।

बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक जो मार्च निकला था, उस पर अदालत ने एकदम कड़ा एक्शन लिया हैं। कानून व्यवस्था को लेकर, कई नेताओं को नोटिस भी भेजे गए हैं।

सुरक्षा इंतजामों के बीच आए आदेश में तीन नए स्थल तय हुए, पुराने 2022 के ऑर्डर में आंशिक बदलाव हुआ।

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी और आशुतोष रांका तथा सौरव दास की गिरफ्तारी होने पर अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे। तीनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया।

चुनाव आयोग ने मतदाता सूची में नाम हटाने से जुड़ी आपत्तियों के लिए फॉर्म-7 की सीमा तय कर दी है। विशेष संशोधन अवधि में कोई मतदाता अधिकतम 10 आवेदन दे सकेगा, जबकि नियमित अपडेट के दौरान एक महीने में पांच आवेदन की अनुमति होगी। नियम ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों पर लागू हैं।
गुजरात के कच्छ में शुक्रवार सुबह ट्रक और मजदूरों से भरी पिकअप बोलेरो की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हुए। बोलेरो में करीब 30 लोग सवार थे। पुलिस और बचाव दल ने क्रेन की मदद से फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायलों का भुज सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

NMC ने डॉक्टरों और अस्पतालों के विज्ञापन को लेकर नई सख्ती लागू की है। अब ‘No. 1’, ‘Best’ जैसे दावों, मरीजों की Success Stories, Paid Ranking, Discount-Cashback और भ्रामक AI कंटेंट पर रोक रहेगी। सोशल मीडिया, वेबसाइट और डिजिटल प्रमोशन भी नई गाइडलाइंस के दायरे में होंगे।

राजपाल यादव से जुड़े 7 चेक बाउंस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। रकम जमा नहीं करने पर अभिनेता ने फिल्म ‘अता पता लापता’ में हुए भारी नुकसान का हवाला दिया। इसी दौरान CJI सूर्यकांत ने उनसे फिल्म बनाने को लेकर चुटकी ली और कहा कि कोर्ट में भी कई अच्छे एक्टर एडवोकेट हैं।

3 New Judges in Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह ने शपथ ली। CJI सूर्यकांत ने तीनों को पद की शपथ दिलाई। नई नियुक्तियों के बाद शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है।

PM मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन की नई दिल्ली में अहम बैठक हुई। दोनों देशों ने व्यापार, निवेश, टेक्नोलॉजी, डिफेंस और न्यूक्लियर एनर्जी में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। TEPA की पहली वर्षगांठ और भारत-EFTA प्रॉस्पेरिटी समिट भी बातचीत के प्रमुख मुद्दे रहे।

तिरुपति में फॉर्मा कंपनी का बॉयलर फटने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा रुख अपना लिया है। पूरे इंडस्ट्रियल एरिया में चेकिंग बढ़ा दी गई है और जांच जारी है।

देश की सुरक्षा और बॉर्डर की चौकीदारी अब आसमान से और भी ज्यादा तगड़ी होने जा रही है। भारत ने अपना पहला AI सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है, जो सरहदों पर दुश्मनों की हर चाल को तुरंत पकड़ लेगा।
छत्रपति संभाजीनगर में एक महीने के बच्चे की कथित खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। बच्चे को 1.2 लाख रुपये में सौंपा गया और कई लोगों के जरिए उसकी कीमत 3.5 लाख रुपये तक पहुंची। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर माता-पिता समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग में भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स के गश्ती दल पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला किया। फायरिंग में 42 वर्षीय हवलदार जानखोकाई कुकी शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हैं। शुरुआती जांच में NSCN-K-YA पर आशंका जताई गई है।
SIR को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक बहस तेज है। कांग्रेस प्रक्रिया, दस्तावेजों और मतदाता नामों को लेकर सवाल उठा रही है। बीजेपी पुराने रिकॉर्ड का हवाला दे रही है। देश में इससे पहले 8 बार Intensive Revision हुआ, जिनमें 7 कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकारों के दौर में हुए।

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट पर ममता बनर्जी के गुट के उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने पहले नामांकन वापस लेने की घोषणा की, लेकिन कुछ घंटे बाद फैसला बदलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इससे एक दिन पहले नंदीग्राम में TMC उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने नाम वापस लिया था।