Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशPanna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

Panna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

Panna news: पन्ना के पाती इलाके में 15-20 दिन पहले खनन शुरू करने वाले बद्री पटेल और उनके साथियों को 4.70 कैरेट का हीरा मिला है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई गई है।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
19 Sept 2026
शेयर करें:
Panna news: 20 दिन की खुदाई में चमकी किस्मत, किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

पन्ना में किसान को मिला 4.70 कैरेट का हीरा

Panna news: मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक बार फिर खनन कर रहे किसानों की किस्मत चमकी है। पाती इलाके में पट्टे पर ली गई खदान में बद्री पटेल और उनके पांच साथियों को 4.70 कैरेट का हीरा मिला है। यह हीरा अच्छी क्वालिटी का है और इसकी अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए आंकी गई है।

15-20 दिन पहले शुरू की थी खुदाई

जानकारी के अनुसार, बद्री पटेल और उनके साथियों ने करीब 15 से 20 दिन पहले ही खदान में खुदाई का काम शुरू किया था। लगातार मेहनत के दौरान उन्हें जमीन के भीतर चमकता हुआ पत्थर मिला। जांच के बाद पत्थर के हीरा होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी साझेदारों के परिवारों में खुशी का माहौल है।

कार्यालय में जमा हुआ हीरा

वहीं, हीरा मिलने के बाद बद्री पटेल और उनके साथियों ने इसे पन्ना के हीरा कार्यालय में जमा करा दिया। अधिकारियों की प्रक्रिया के तहत हीरे की जांच की गई है। अब इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। हीरे की वास्तविक कीमत नीलामी में मिलने वाली बोली के बाद ही तय होगी। नीलामी से प्राप्त राशि में से सरकारी नियमों के अनुसार हिस्सेदारी तय की जाएगी।

नए घर से लेकर बच्चों की शादी तक की तैयारी

हीरा मिलने के बाद परिवारों ने अपनी जरूरतों को लेकर योजनाएं बनानी शुरू कर दी हैं। बद्री पटेल का कहना है कि वह मिलने वाली रकम से नया घर बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं उनके साथियों रतन सिंह यादव, भिखम प्रसाद पटेल और रामचंद्र दुबे ने बताया कि वे हीरे से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल बच्चों की शादी और परिवार की दूसरी जरूरतों में करना चाहते हैं।

पन्ना में पहले भी चमकी है किस्मत

पन्ना देशभर में हीरे की खदानों के लिए जाना जाता है। यहां पट्टे पर जमीन लेकर खनन करने वाले लोगों को समय-समय पर बेशकीमती हीरे मिलते रहे हैं। कई बार एक हीरे की खोज से वर्षों से मेहनत कर रहे परिवारों की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आता है।

संबंधित खबरें

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 Nov 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 Nov 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।