Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेश1500 साल पहले भी ट्रेंड में थीं हेयरक्लिप! पन्ना में मिली गुप्तकालीन प्रतिमा ने खोले महिलाओं के फैशन के राज

1500 साल पहले भी ट्रेंड में थीं हेयरक्लिप! पन्ना में मिली गुप्तकालीन प्रतिमा ने खोले महिलाओं के फैशन के राज

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के नचना गांव में ASI को करीब 1500 साल पुरानी गुप्तकालीन 'लेडी ऑफ नचना' प्रतिमा मिली है। इसमें महिला को श्रृंगार करते दिखाया गया है। बालों की सजावट, हेयरक्लिप और आभूषण उस दौर के फैशन और सौंदर्य परंपराओं की जानकारी देते हैं।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
7 Nov 2026
शेयर करें:
1500 साल पहले भी ट्रेंड में थीं हेयरक्लिप! पन्ना में मिली गुप्तकालीन प्रतिमा ने खोले महिलाओं के फैशन के राज

पन्ना में मिली 1500 साल पुरानी मूर्ति

Lady of Nachna: आज के दौर में हेयरक्लिप और स्टाइलिश हेयरस्टाइल को फैशन का हिस्सा माना जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के पन्ना से मिली करीब 1500 साल पुरानी प्रतिमा बताती है कि बालों को सजाने-संवारने का चलन सदियों पुराना है। नचना गांव में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को खुदाई के दौरान गुप्तकाल की एक अनूठी महिला प्रतिमा मिली है। इसमें महिला को श्रृंगार करते हुए दिखाया गया है। इसकी केश सज्जा और आभूषण उस समय की सौंदर्य परंपराओं की दिलचस्प झलक पेश करते हैं।

4 फीट नीचे मिली 20 सेंटीमीटर की दुर्लभ प्रतिमा

बता दें, पन्ना जिले के ऐतिहासिक नचना गांव में खुदाई के दौरान जमीन से करीब चार फीट नीचे यह प्रतिमा मिली। धूसर बलुआ पत्थर से तैयार मूर्ति लगभग 20 सेंटीमीटर ऊंची है। इसकी सतह पर शानदार पॉलिश दिखाई देती है। ASI ने इसे ‘लेडी ऑफ नचना’ नाम दिया है। खास बात यह है कि यह किसी बड़ी मूर्ति का टूटा हुआ हिस्सा नहीं, बल्कि अपने आप में एक स्वतंत्र और पूर्ण आकृति है। प्रतिमा में महिला को सजने-संवरने की मुद्रा में दर्शाया गया है, जो इसे दूसरी प्राचीन मूर्तियों से अलग बनाती है।

बालों में क्लिप, गले में सात लड़ियों वाला हार

जानकारी के अनुसार, इस प्रतिमा की बारीक नक्काशी उस दौर के पहनावे और श्रृंगार की जानकारी देती है। महिला के गले में सात लड़ियों वाला हार, कानों में कुंडल, बाजुओं पर बाजूबंद और कलाइयों में कंगन बनाए गए हैं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान इसकी हेयरस्टाइल खींचती है। महिला के बालों को खास तरीके से सजाया गया है और उनमें हेयरक्लिप जैसी सजावटी वस्तु भी दिखाई देती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि गुप्तकाल में भी महिलाएं अपने बालों की सजावट और अलग-अलग हेयरस्टाइल पर खास ध्यान देती थीं।

श्रृंगार करते हुए महिला की दुर्लभ प्रस्तुति

पुरातत्व के लिहाज से भी ‘लेडी ऑफ नचना’ को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब तक प्राचीन भारतीय महिलाओं के श्रृंगार से जुड़ी जानकारियां साहित्य और अलग-अलग मूर्तिकला के नमूनों से मिलती रही हैं। इस प्रतिमा में महिला को सीधे श्रृंगार की प्रक्रिया में दिखाया गया है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह अपने तरह का महत्वपूर्ण उदाहरण है। इसमें केवल महिला की सुंदरता ही नहीं, बल्कि उस समय की जीवनशैली और सौंदर्यबोध की भी झलक मिलती है।

ग्यारसपुर की 'लेडी' से भी पुरानी है नचना की प्रतिमा

मध्य प्रदेश में इससे पहले भी महिलाओं की आकर्षक प्राचीन प्रतिमाएं मिल चुकी हैं। विदिशा जिले के ग्यारसपुर से कलचुरी काल की करीब एक हजार साल पुरानी ‘लेडी ऑफ ग्यारसपुर’ और कंधे पर तोता लिए ‘शुक नायिका’ की प्रतिमा सामने आ चुकी है। हालांकि, नचना से मिली नई प्रतिमा गुप्तकाल की बताई जा रही है, इसलिए यह उनसे भी पुरानी है। इसे प्रदेश में मिली इस तरह की सबसे प्राचीन ज्ञात नायिका प्रतिमाओं में महत्वपूर्ण स्थान दिया जा रहा है।

गुप्तकालीन विरासत का अहम केंद्र है नचना

पन्ना का नचना गांव प्राचीन भारतीय स्थापत्य और मूर्तिकला के लिए जाना जाता है। यहां पांचवीं शताब्दी का प्रसिद्ध चौमुखनाथ मंदिर भी स्थित है। गुप्तकाल को भारतीय कला और स्थापत्य के विकास का महत्वपूर्ण दौर माना जाता है। ‘लेडी ऑफ नचना’ की खोज इस क्षेत्र की ऐतिहासिक अहमियत को और बढ़ाती है। ASI के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. शिवकांत वाजपेयी ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक मिली यह ऐसी पहली प्रतिमा है, जिसमें महिला को श्रृंगार करते हुए दिखाया गया है। फिलहाल प्रतिमा को सुरक्षित रखा गया है। आगे इसे किसी संग्रहालय में प्रदर्शित किए जाने की योजना है।

संबंधित खबरें

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 Nov 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 Nov 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

MP में कृषि निवेश के लिए बनेगा बेहतर माहौल, सिंगल विंडो से आसान होंगी मंजूरियां

11 नवंबर 2026
भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।