Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशDamoh News: घर के अंदर अचानक फटा गैस सिलेंडर, 3 लोग झुलसे; जानिए कैसे हुआ हादसा

Damoh News: घर के अंदर अचानक फटा गैस सिलेंडर, 3 लोग झुलसे; जानिए कैसे हुआ हादसा

Damoh News: दमोह जिले के पटेरा तहसील के पटना गांव में गैस सिलेंडर फटने से तीन लोग झुलस गए। घायलों को हटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दमोह जिला अस्पताल रेफर किया गया।

A
By Admin
22 Aug 2026
शेयर करें:
Damoh News: घर के अंदर अचानक फटा गैस सिलेंडर, 3 लोग झुलसे; जानिए कैसे हुआ हादसा

घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Damoh News: दमोह जिले के पटेरा तहसील क्षेत्र में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर फटने से घर में अफरा-तफरी मच गई। पटना गांव में हुए इस हादसे में परिवार के तीन सदस्य झुलस गए। अचानक हुए विस्फोट के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। बताया जा रहा है कि रात के समय गैस खुली रह गई थी। सुबह जब परिवार के लोगों ने लाइटर से गैस जलाने की कोशिश की, तभी जमा गैस ने आग पकड़ ली और तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

तीन लोग हादसे में झुलसे

जानकारी अनुसार, हादसे में तुलसा आठिया (45), रोशनी आठिया (25) और रामलाल आठिया/रामकिशन (करीब 47 वर्ष) घायल हुए हैं। तीनों को हादसे में गंभीर रूप से झुलसने के बाद तत्काल इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। परिजनों और ग्रामीणों ने बिना देरी किए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए तीनों को दमोह जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

दमोह जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

बता दें, घायलों को दमोह जिला अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती किया गया। ड्यूटी डॉक्टर पियूष कुमार जानकारी देते हुए बताया कि तीनों घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद गांव में भी लोगों के बीच चिंता का माहौल है।

गैस रिसाव से हादसे की आशंका

घटना को लेकर परिजनों का कहना है कि रात में गैस खुली रह जाने के कारण कमरे में गैस जमा हो गई थी। सुबह लाइटर जलाने के दौरान आग भड़कने से विस्फोट हुआ। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी।

संबंधित खबरें

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 Sept 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 Sept 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 सितंबर 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 सितंबर 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 सितंबर 2026
बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

8 सितंबर 2026
Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

7 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।