Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशSagar News: एक ही घर के बुझ गए दो चिराग, बकरियां चराने को लेकर हुआ खूनी विवाद; जानिए कैसे शुरू हुआ मामला

Sagar News: एक ही घर के बुझ गए दो चिराग, बकरियां चराने को लेकर हुआ खूनी विवाद; जानिए कैसे शुरू हुआ मामला

Sagar News: सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के काठौंदा गांव में बकरियां चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। जिसमें पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष की मां-बेटी घायल हैं।

P
By Pragati Chaurasiya
25 Aug 2026
शेयर करें:
Sagar News: एक ही घर के बुझ गए दो चिराग, बकरियां चराने को लेकर हुआ खूनी विवाद; जानिए कैसे शुरू हुआ मामला

हिंसक झड़प में पिता-पुत्र की मौत

Sagar News: सागर जिले के राहतगढ़ थाना क्षेत्र के काठौंदा गांव में सोमवार शाम मामूली विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। खेत में बकरियां चराने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों परिवारों के बीच पहले से भी विवाद चला आ रहा था। सोमवार शाम इसी पुराने विवाद के बीच बकरियां चराने को लेकर कहासुनी हुई। कुछ ही देर में स्थिति बिगड़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।

हमले में पिता-पुत्र की मौत

जानकारी के अनुसार, इस हिंसक झड़प में कुल्हाड़ी और लाठियां भी चलाई गई। जिसमें पूरन आदिवासी और उसका बेटा बाबूलाल आदिवासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। दोनों को पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। रात अधिक होने के कारण दोनों शवों को अस्पताल की मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया।

दूसरे पक्ष की मां-बेटी भी गंभीर घायल

साथ ही, इस विवाद में दूसरे पक्ष की सीमा अहिरवार और उसकी बेटी पूजा अहिरवार भी घायल हुई। घटना के बाद दोनों थाने पहुंचीं, जहां पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज की। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया।

मां-बेटी गंभीर रूप से घायल
मां-बेटी गंभीर रूप से घायल

पुलिस ने शुरू की जांच

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीओपी योगेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया और राहतगढ़ थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और घटना के दौरान मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।

फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और घटना में शामिल आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

संबंधित खबरें

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 Sept 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 Sept 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 सितंबर 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 सितंबर 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 सितंबर 2026
बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

8 सितंबर 2026
Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

7 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।