Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशसागर में नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम; जानिए क्या है पूरा मामला?

सागर में नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम; जानिए क्या है पूरा मामला?

सागर जिले के सुरखी थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण मामले में फरार आरोपी चंद्रेश लोधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को ग्राम करैया में घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
29 Oct 2026
शेयर करें:
सागर में नाबालिग अपहरण मामले का आरोपी गिरफ्तार, 5 हजार का था इनाम; जानिए क्या है पूरा मामला?

सागर में अपहरण आरोपी गिरफ्तार किया गया।

Five-Year Absconder Arrested in Sagar: मध्य प्रदेश के सागर जिले में सुरखी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार चल रहे आरोपी चंद्रेश लोधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को ग्राम करैया में उसकी लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

2021 में दर्ज हुई थी शिकायत

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2021 को सुरखी थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की थी।

नाबालिग के बयान के आधार पर हुई कार्रवाई

बता दें, पुलिस ने 28 मार्च 2025 को नाबालिग को बरामद किया था। इसके बाद थाने में उसके बयान दर्ज किए गए। नाबालिग ने ग्राम चितौरा निवासी चंद्रेश लोधी (26), पिता गोविंद लोधी, का नाम बताया और उसे अपने साथ ले जाने के साथ बंधक बनाकर रखने का भी आरोप लगाया। इन बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा था।

करैया गांव में पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के मुताबिक, फरार आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को बुधवार को ग्राम करैया में उसकी मौजूदगी की सूचना मिली। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पकड़ने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

न्यायालय में किया गया पेश

वहीं, सुरखी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि नाबालिग के अपहरण के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले में आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

संबंधित खबरें

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 Nov 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 Nov 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।