Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेशSagar News: मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन, सैंपल लिए; जांच में खुलेगा बड़ा राज

Sagar News: मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन, सैंपल लिए; जांच में खुलेगा बड़ा राज

Sagar News: त्योहारों से पहले खाद्य विभाग ने मिठाई दुकानों की जांच तेज कर दी। दो दुकानों के सैंपल लैब भेजे गए, मिलावट मिलने पर होगी कार्रवाई।

A
By Admin
21 Aug 2026
शेयर करें:
Sagar News: मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग का एक्शन, सैंपल लिए; जांच में खुलेगा बड़ा राज

सागर में मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की सख्ती

Sagar News:आगामी त्योहारों और बारिश के मौसम को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर में मिठाई दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट में जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीम अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और रखरखाव की जांच कर रही है। इस दौरान शहर की दो बड़ी मिठाई दुकानों से मिठाई और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाना और लोगों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ मावा, पनीर, घी, दूध और उनसे बनी मिठाइयों में मिलावट की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए विभाग द्वारा दुकानों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है।

जांच के दौरान अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ दुकानों में साफ-सफाई, सामग्री के रखरखाव और खाद्य सुरक्षा से जुड़े जरूरी मानकों की जानकारी ली। अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह ने बताया कि शहर की दो मिठाई दुकानों से लिए गए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि संबंधित खाद्य सामग्री निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरती है या नहीं। यदि किसी सैंपल में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी कमी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार या प्रतिष्ठान के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बारिश के मौसम में मिठाइयों में नमी के कारण फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। विभाग ने दुकानदारों को सलाह दी है कि वे बारिश के दौरान मिठाइयां रोजाना की खपत के हिसाब से ही तैयार करें और निर्धारित शेल्फ लाइफ के भीतर ही उनकी बिक्री भीतर ही करें।। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि मिठाइयों में फंगस या अन्य गंभीर गुणवत्ता संबंधी खामी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है, जिसमें लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी शामिल है।

विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि मिठाई खरीदते समय उसकी गुणवत्ता, पैकिंग, निर्माण तिथि और उपयोग की अंतिम तिथि जरूर देखें। संदिग्ध खाद्य सामग्री मिलने पर तुरंत खाद्य विभाग को सूचना दें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

संबंधित खबरें

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 Sept 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 Sept 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 सितंबर 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 सितंबर 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 सितंबर 2026
बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

8 सितंबर 2026
Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

7 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।