Bundelikhabre
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
होमदेशविदेश
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
मनोरंजनशिक्षा
BUNDELIKHABRE

बुंदेलखंड की स्थानीय खबरों से लेकर पूरे मध्य प्रदेश की ताज़ा घटनाओं, राजनीति, क्राइम, शिक्षा और रोजगार समाचार तक, साथ ही देश-विदेश की प्रमुख खबरें पढ़ें Bundeli Khabre पर।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • शिक्षा

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेश‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई पहचान, अब फिल्म प्रोड्यूसर ने इलाज की दिशा में बढ़ाया कदम

‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई पहचान, अब फिल्म प्रोड्यूसर ने इलाज की दिशा में बढ़ाया कदम

‘हनुमान अंश’ फिल्म के वायरल भजन से पहचान बनाने वाले दृष्टिबाधित बुंदेली गायक सुनील लोधी के लिए इलाज की नई उम्मीद जगी है। फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने मुंबई में आई स्पेशलिस्ट से उनकी जांच कराने की पहल की है। डॉक्टरों की रिपोर्ट के बाद ही इलाज और रोशनी लौटने की संभावना स्पष्ट होगी।

Pragati Chaurasiya
By Pragati Chaurasiya
26 Sept 2026
शेयर करें:
‘हनुमान अंश’ के भजन ने दिलाई पहचान, अब फिल्म प्रोड्यूसर ने इलाज की दिशा में बढ़ाया कदम

‘हनुमान अंश’ के गायक सुनील लोधी और प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर

Sagar News :  बुंदेलखंड के दृष्टिबाधित लोक गायक सुनील लोधी की जिंदगी में अब एक नई उम्मीद जगी है। ‘हनुमान अंश’ फिल्म के वायरल भजन से चर्चा में आए सुनील की आंखों की अब मुंबई में विशेषज्ञ डॉक्टर जांच करेंगे। फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने उनके इलाज की दिशा में पहल की है।

भजन ने सुनील को दिलाई नई पहचान

बता दें, सागर के रहने वाले सुनील लोधी बचपन से ही दृष्टिबाधित हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपनी गायकी को ही अपनी ताकत बनाया और बुंदेली लोक संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाई। ‘हनुमान अंश’ फिल्म में उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया भजन सोशल मीडिया पर लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ। भक्ति और बुंदेली लोक अंदाज से जुड़े इस गीत ने सुनील को स्थानीय स्तर से बाहर भी पहचान दिलाई।

मुंबई में होगी आंखों की विस्तृत जांच

जानकारी के मुताबिक, फिल्म प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने सुनील के लिए मुंबई के विशेषज्ञ डॉक्टर से अपॉइंटमेंट कराने की पहल की है। मुंबई पहुंचने के बाद उनकी आंखों की विस्तृत जांच की जाएगी। हालांकि, जांच से पहले यह कहना संभव नहीं है कि सुनील की आंखों की रोशनी कितनी या किस हद तक वापस आ सकती है। उनकी स्थिति, इलाज की संभावना और संभावित परिणाम डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे।

मुख्यमंत्री मोहन यादव भी कर चुके हैं मुलाकात

सुनील की कहानी सामने आने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनसे मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने उनकी आंखों की जांच और इलाज के लिए सरकारी स्तर पर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया था। मुख्यमंत्री की ओर से सुनील को एक लाख रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा भी की गई थी। अब मुंबई में विशेषज्ञ जांच की पहल से उनके परिवार को इलाज को लेकर नई उम्मीद मिली है।

संबंधित खबरें

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 Nov 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 Nov 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 Nov 2026

लेटेस्ट न्यूज़

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

भाईदूज पर केंद्रीय जेल में दिखा भाई-बहन के रिश्ते का अनोखा रंग, बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

11 नवंबर 2026
मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

मथुरा में गोपाल कृष्ण के विराजने की उम्मीद, CM मोहन यादव ने वाराणसी में कही यह बात

11 नवंबर 2026
पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

पैरों में घुंघरू, कमर पर मोरपंख और 12 गांवों की परिक्रमा; जानिए क्या है बुंदेलखंड की अनोखी मोनिया परंपरा?

11 नवंबर 2026
171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

171 बार शिकायत, फिर भी नहीं हटी गोचर भूमि से कब्जे की समस्या, 200 फीट का ज्ञापन लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा शख्स

11 नवंबर 2026
कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

कोरोना की फिर होगी वापसी! 8 देशों में मिला नया वेरिएंट PJ.2.1, जानिए कितना खतरनाक है वायरस

11 नवंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।