Bundelikhabre
होम
मध्यप्रदेश
सागर
दमोह
छतरपुर
पन्ना
टीकमगढ़
निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
होम
मध्यप्रदेश
सागरदमोहछतरपुरपन्नाटीकमगढ़निवाड़ी
देशराजनीतिशिक्षा
Bundelikhabre

बुंदेली खबरें - देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरों के लिए आपका भरोसेमंद डिजिटल न्यूज़ प्लेटफार्म। मध्य प्रदेश की हर छोटी-बड़ी ख़बर सबसे पहले।

बुंदेलखंड की विश्वसनीय आवाज़

Navigation

  • होम
  • बुंदेलखंड
  • मध्यप्रदेश
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

Newsletter

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए हमारे न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें।

ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहलेएक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स

Copyright © 2026 BUNDELIKHABRE. All Rights Reserved.

Privacy Policy|Terms & Conditions|Disclaimer|Editorial Policy|Contact Us
होममध्यप्रदेश Chhatarpur News: रिश्वत लेते छतरपुर पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Chhatarpur News: रिश्वत लेते छतरपुर पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के गौरिहार क्षेत्र से पटवारी पर रिश्वत मांगने का आरोप सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित तौर पर पटवारी को 2 हजार रुपये लेते देखा जा रहा है।

P
By Pragati Chaurasiya
25 Aug 2026
शेयर करें:
 Chhatarpur News:  रिश्वत लेते छतरपुर पटवारी का वीडियो हुआ वायरल, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

छतरपुर पटवारी का रिश्वत वीडियो वायरल

Chhatarpur News: छतरपुर जिले के गौरिहार जनपद पंचायत क्षेत्र के खैरा कसार मौजा से राजस्व विभाग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। यहां पदस्थ एक पटवारी पर जांच रिपोर्ट लगाने के नाम पर कथित तौर पर 2 हजार रुपये मांगने और लेने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

जांच रिपोर्ट के नाम पर पैसे लेने का आरोप

मामले को लेकर बताया जा रहा है कि खैरा कसार मौजा में किसी राजस्व संबंधी मामले को लेकर जांच रिपोर्ट की जरूरत थी। इसी दौरान पटवारी द्वारा कथित तौर पर रिपोर्ट लगाने के बदले 2 हजार रुपये की मांगने और लेने के आरोप लगें है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कथित लेन-देन दिखाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों के बीच इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

निष्पक्ष जांच की उठी मांग

वहीं वीडियो वायरल होने के बाद राजस्व विभाग में भी इस मामले को लेकर हलचल बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जांच रिपोर्ट के नाम पर पैसे लेने का आरोप सही पाया जाता है, तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

साथ ही, ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। जांच के दौरान सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाए और किसी भी पक्ष के साथ जल्दबाजी में कार्रवाई न की जाए। जांच प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सके।

राजस्व विभाग की कार्रवाई पर टिकी नजरें

फिलहाल इस मामले में राजस्व विभाग की अगली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। वायरल वीडियो को लेकर विभागीय जांच की स्थिति और संबंधित पटवारी का पक्ष सामने आना बाकी है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और मामले में आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

संबंधित खबरें

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 Sept 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 Sept 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 Sept 2026

लेटेस्ट न्यूज़

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

MP 15 हजार सरकारी बसें: 25 सितंबर से CM मोहन करेंगे सुरक्षित सफर की शुरुआत

11 सितंबर 2026
सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

सड़क पर उतरे युवा और खाली पदों का सच: कहानी MP शिक्षक भर्ती की, जहां 5 सवालों में अटका है भविष्य

10 सितंबर 2026
11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

11 सितंबर की वह सुबह जब इंदौर से बदलेगी MP के परिवहन की तस्वीर: पढ़िए ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर की पूरी तैयारी

10 सितंबर 2026
बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

बालाघाट में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा मेडिकल रेस्क्यू: 980 घरों का सर्वे, सैकड़ों बच्चों का हुआ इलाज

8 सितंबर 2026
Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

Damoh News: आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को मिल रही कीड़े वाली सब्जी! परिजन ने की शिकायत, जानें पूरी खबर

7 सितंबर 2026
और पढ़ें

न्यूज़लेटर

देश-दुनिया की सबसे ताज़ा ख़बरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं।